कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के टी.पी.नगर जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18, 15, 17, 03 एवं 04 में कुल 2 करोड़ 28 लाख 60 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। आज नर्सरीपारा कोहड़िया, ढोढ़ीपारा भैंसखटाल तथा राताखार बजरंग चौक में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रमों में प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में इन कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

इन कार्यों में वार्ड 18 में शासकीय हाई स्कूल कोहड़िया में शौचालय निर्माण (5.94 लाख), बरपारा में नाली एवं रोड मरम्मत (18 लाख), सामुदायिक भवन (20 लाख) एवं विभिन्न बस्तियों में सीसी रोड-नाली (50 लाख); वार्ड 15 में स्वामी आत्मानंद स्कूल में साइकल स्टैंड (6.30 लाख) एवं आंगनबाड़ी के पीछे मंच निर्माण (5 लाख); वार्ड 17 में सीसी रोड-नाली (8 लाख), गौठानपारा में नाली-सीसी रोड (20 लाख), कबीर आश्रम एवं साहू खटाल में सामुदायिक भवन (प्रत्येक 10 लाख) एवं शिव चबूतरा के पास सार्वजनिक मंच (5 लाख); वार्ड 03 में शिव मंदिर के पास शेड (5 लाख), अग्रसेन महाविद्यालय के पास प्रसाधन निर्माण (10 लाख) एवं इंदिरा स्टेडियम के पास ऑडिटोरियम जीर्णोद्धार (30.32 लाख); तथा वार्ड 04 में बजरंग चौक शिव मंदिर गली में सीसी रोड-नाली (15 लाख) एवं सामुदायिक भवन (10 लाख) शामिल हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कोरबा की जनता का उन पर भरोसा उनकी सबसे अमूल्य पूंजी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कोरबा अब तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि जनता की समस्याएं उनकी अपनी समस्याएं हैं और मुख्यमंत्री श्री साय, मंत्री श्री साव एवं श्री देवांगन के मार्गदर्शन में निगम क्षेत्र में निरंतर नए कार्य शुरू हो रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने श्री देवांगन के पूर्व महापौर कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें कोरबा का विकासपुरुष बताया। पार्षद नरेंद्र देवांगन ने विकसित एवं समस्याविहीन कोरबा बनाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में पार्षदगण, जोन कमिश्नर एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
