अदाणी फाउंडेशन की हरित पहल:गांवों में सोलर लाइटों से बढ़ी सुरक्षा और व्यापार की चमक

कोरबा।जिले की बरपाली तहसील में स्थित ग्राम पताड़ी और आसपास के गांवों में अदाणी फाउंडेशन की हरित पहल विकास की नई इबारत लिख रही है। अदाणी कोरबा पावर लिमिटेड (केपील) के सहयोग से फाउंडेशन ने सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइटें और हाई मास्ट लाइटें लगाकर ग्रामीण क्षेत्रों को रोशन कर दिया है।

इस पहल के तहत पताड़ी, खोड्डल, पहंदा, सरगबुंदिया, ढंढनी, कुदूरमाल और देवरमाल ग्राम पंचायतों में सात सोलर हाई मास्ट लाइटें स्थापित की गई हैं। तीन चरणों में अब तक 110 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं, जबकि तृतीय चरण में 64 अतिरिक्त स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम प्रगति पर है।

प्रथम चरण: 50 स्ट्रीट लाइटें और 3 हाई मास्ट लाइटें।

द्वितीय चरण: 60 स्ट्रीट लाइटें और 2 हाई मास्ट लाइटें।

इन लाइटों से गांवों के चौक-चौराहे, गलियां और साप्ताहिक बाजार जगमगा उठे हैं। रात्रि में सुरक्षा बढ़ने से ग्रामीण बिना डर के आवागमन कर रहे हैं। बाजारों में हाई मास्ट लाइटें लगने से वे देर रात तक खुले रहने लगे हैं, जिससे स्थानीय व्यापारियों की कमाई में इजाफा हुआ है।

ग्राम पताड़ी की सब्जी विक्रेता दुकेश्वरी देवी ने कहा, “अब अलग से रोशनी की व्यवस्था नहीं करनी पड़ती और दुकान देर तक खुली रखने से हमें अच्छा लाभ हो रहा है।”

सरपंच प्रधान सिंह ठाकुर ने बताया, “सोलर लाइटों से गलियों में पूरी रात रोशनी रहती है, जिससे असामाजिक घटनाओं पर लगाम लगी है।”

ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे सतत विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया। अदाणी फाउंडेशन कोरबा सहित विभिन्न जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और आजीविका विकास के क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्यरत है।