मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 5.51 लाख की ऑनलाइन ठगी, अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज

कोरबा। मोबाइल फोन हैक कर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से IMPS (तत्काल भुगतान सेवा) के माध्यम से लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। प्रार्थी बीरेंद्र सिंह चंदेल, पिता चौहान सिंह चंदेल, निवासी दीपका, निजी नौकरी करता है।

पीड़ित के अनुसार दिनांक 16 नवंबर 2025 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल नंबर को हैक कर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा गेवरा के खाते से 16 व 17 नवंबर 2025 के बीच IMPS के माध्यम से कुल 5,51,290 रुपये निकाल लिए।

ठगी की जानकारी दो दिन बाद खाते का बैलेंस चेक करने पर हुई, जिसके बाद उसने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार खाते से क्रमशः 50,000 रुपये, 50,000 रुपये, 1,00,000 रुपये तथा 17 नवंबर को 1,00,000 रुपये, 2,51,000 रुपये और 290 रुपये की राशि निकाली गई।

खाते में अपर्याप्त राशि दिखाई देने पर बैंक पहुंचने पर ऑनलाइन ठगी की पुष्टि हुई।

पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।