कोरबा । खाने के शौकीनों के लिए कोरबा में पहली बार भव्य फूड फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है। फूड बूस्टर मसाले द्वारा आयोजित यह फूड फेस्टिवल व बिजनेस एक्सपो निहारिका क्षेत्र के घंटाघर मैदान में शुक्रवार से शुरू हो गया है, जो 28 दिसंबर तक चलेगा। इस आयोजन से शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
कोरबा अंचल के लिए यह पहला मौका है जब घंटाघर मैदान में इस तरह का फूड फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। यहां एक ही जगह पर कोरबा के विभिन्न स्वाद उपलब्ध हैं।
वीकेंड पर परिवार के साथ घूमने-खाने का प्लान बनाने वालों के लिए यह आयोजन फूड, फैमिली और एंटरटेनमेंट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन साबित हो रहा है। अलग-अलग संस्कृति, भाषा और कल्चर के लोग यहां छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व मशहूर व्यंजनों का आनंद ले रहे हैं, जिससे पहले दिन से ही फेस्टिवल खास बन गया है।
फूड बूस्टर मसाले के डायरेक्टर बाहुद्दीन अहमद ने कहा कि इस फूड फेस्ट में लोग इंडियन फूड के साथ नए-नए स्वादों का लुत्फ उठाएं और दिल खोलकर एंजॉय करें। यह आयोजन खाने के शौकीनों के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कोरबा के अलग-अलग हिस्सों के बेहतरीन स्वाद एक जगह उपलब्ध कराए जा रहे हैं। तीन दिवसीय एक्सपो में फूड बूस्टर मसाले के 50 और 100 ग्राम पैकेट पर फ्लैट 25 प्रतिशत का विशेष डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
आयोजन के टाइटल स्पांसर सुमित ज्वेलर्स, एसोसिएट स्पांसर एमसीएमआईटी व जीफसा, को-स्पांसर पारिक फैंशन, ब्यूटी पार्टनर मेक ओव्हर, टेलीकॉम पार्टनर शारदा टेलीकॉम, फूड व बेवरेज पार्टनर पिंक डोर, हॉस्पिटल पार्टनर एमजेएम व होम फर्निशिंग पार्टनर गृहशोभा हैं।
उम्मीद जताई जा रही है कि इस सफल आयोजन के बाद अन्य शहरों में भी ऐसे फूड फेस्टिवल देखने को मिलेंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
