कोरबा। अग्रसेन भवन, सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलोनी, दर्री में वीर बाल दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में सिख धर्म के दसवें गुरु,गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादोंसाहिबजादा जोरावर सिंह एवं साहिबजादा फतेह सिंह के जीवन, अदम्य साहस और धर्म रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान पर विस्तार से चर्चा की गई। अल्पायु में ही इन वीर बालकों ने अडिग आस्था के साथ धर्म की रक्षा करते हुए अपना बलिदान दिया, जिसकी भावपूर्ण स्मृति कार्यक्रम में की गई।
भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा ने कहा कि साहिबजादों का यह बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम, वीरता, त्याग, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की निरंतर प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।
कार्यक्रम के संयोजक परमिदर सिंह, सहसंयोजक प्रदीप सिंह,शैलेंद्र यादव,उदय श्रीवास्तव,अविनाश, संजय अग्रवाल, अनिल गिरी, ज्योति वैष्णव, सरोज सिंह, आशीष अग्रवाल, सुनीता पांडे, किशोर प्रधान, मुकेश श्रीवास, संतोष प्रजापति, नेहा ठाकुर, बीपी त्रिपाठी, अर्चना राठौर, संजना मिश्रा, संगीता व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने साहिबजादों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















