छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों से धान खरीदी बनी पारदर्शी और सुगम,किसान कृपा राम यादव ने जताया संतोष

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की किसान-केन्द्रित नीतियों ने धान खरीदी व्यवस्था को मजबूत और पारदर्शी बनाया है। राज्य में किसानों को देश में सर्वाधिक समर्थन मूल्य के साथ-साथ सुविधाजनक प्रक्रिया उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे कृषकों में आत्मविश्वास बढ़ा है।

कोरबा जिले के ग्राम भैंसमा के निवासी किसान कृपा राम यादव (पिता रामलाल यादव) ने सहकारी समिति भैंसमा में इस वर्ष करीब 50 क्विंटल 40 किलोग्राम धान विक्रय किया। उनके पास तीन एकड़ भूमि है, जिसमें उन्होंने धान की फसल उगाई। पिछले वर्ष भी उन्होंने इसी मात्रा में धान बेचा था और पूरा लाभ प्राप्त किया था।

कृपा राम यादव ने बताया कि कृषक उन्नति योजना के तहत मिली अंतर राशि से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई।

इससे उन्होंने रिपर मशीन खरीदी, जिससे खेती की लागत घटी और कार्य में आसानी आई। समिति में पंजीयन, तौल, छाया, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह सुव्यवस्थित व पारदर्शी है। समय पर तौल और शीघ्र भुगतान से किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही।

किसान यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ सरकार का आभार जताते हुए कहा कि किसान हितैषी निर्णयों व योजनाओं से खेती अब लाभकारी बन रही है और किसान आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।

सरकार की प्रभावी नीतियों से सहकारी समितियों के माध्यम से धान उपार्जन की व्यवस्था किसानों के लिए भरोसेमंद साबित हो रही है।