ढेगूरडीह में ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन: बासीन टीम बनी चैंपियन, विधायक फूलसिंह राठिया रहे मुख्य अतिथि

कोरबा। कोरबा ग्राम पंचायत सिमकेदा के आश्रित ग्राम ढेगूरडीह में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साह, खेल भावना और भारी जनसमर्थन के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ।

फाइनल मैच बासीन और कुदमुरा टीमों के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए बासीन टीम ने जीत हासिल कर प्रथम पुरस्कार पर कब्जा जमाया। कुदमुरा टीम उपविजेता रही।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, जनपद पंचायत कोरबा अध्यक्ष श्रीमती बिजमोती राठिया तथा जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रेणुका राठिया रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसे आयोजनों की सराहना की।

प्रतियोगिता में चार टीमों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए:
प्रथम: बासीन – ₹15,001
द्वितीय: कुदमुरा – ₹10,001
तृतीय: दुर्गापुर – ₹5,001
चतुर्थ: कमतरा – ₹3,001


विशेष आकर्षण रहा कि हर मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार समाजसेवी मुकेश कुमार राठिया द्वारा दिया गया, जिससे खिलाड़ियों में अतिरिक्त जोश देखने को मिला।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिमन्यु राठिया, भाजपा पूर्व महामंत्री हेमलाल झारिया, विधायक प्रतिनिधि मानसिंह राठिया, युवा नेता सुंदर सिंह राठिया, जनपद सदस्य बलेंदर राठिया, सरपंच बुधवारो राठिया सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

आयोजन समिति के अध्यक्ष ननकी राम, उपाध्यक्ष शिव कुमार, कोषाध्यक्ष कमल सिंह, सचिव आत्माराम तथा परमेश कुमार, संतोष कुमार सहित सभी सहयोगियों के अथक प्रयास से यह प्रतियोगिता सफल हुई। फाइनल मैच देखने बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और क्रिकेट प्रेमी पहुंचे, जिन्होंने रोमांचक मुकाबले का भरपूर लुत्फ उठाया।

यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता ही नहीं, बल्कि ग्रामीण युवाओं में एकता, खेल भावना और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का प्रेरणादायक उदाहरण बना।