एनएच-130 के कटघोरा-शिवनगर खंड पर गुरसियां स्थित 116 मीटर लंबे पुल पर दो महीने में पूरा होगा कार्य, शीघ्र शुरू होगा यातायात
कोरबा। राष्ट्रीय राजमार्ग-130 (कटघोरा-शिवनगर खंड) के गुरसियां क्षेत्र में तान नदी पर स्थित पुल की आकस्मिक मरम्मत एवं रखरखाव के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो गई है।
अनुमानित 4.76 करोड़ रुपये की लागत से इस 116 मीटर लंबे और 7.8 मीटर चौड़े पुल की संरचनात्मक मरम्मत की जाएगी। मरम्मत कार्य को मात्र दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि पुल पर पूर्ण क्षमता से यातायात शीघ्र सुचारू हो सके।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता देते हुए पुलों एवं सड़कों की मरम्मत में तत्परता दिखा रहा है।
तान नदी पुल की वर्तमान स्थिति और बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए इसे’आकस्मिक मरम्मत एवं रखरखाव’ (Emergent Work) की श्रेणी में शामिल किया गया था। प्राप्त निविदाओं को आज खोल दिया गया है।
तकनीकी एवं वित्तीय मूल्यांकन के बाद जल्द ही चयनित एजेंसी को कार्यादेश जारी कर मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
इस मरम्मत से क्षेत्रीय यातायात में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, विशेषकर कोरबा और आसपास के इलाकों में आवागमन करने वाले वाहनों को।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

