कोरबा। कमला नेहरू महाविद्यालय में माय भारत युवा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने निबंध लेखन, वाद-विवाद, क्विज, संगोष्ठी एवं परिचर्चा, पोस्टर निर्माण और चित्रकला प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में विकसित भारत युवा संवाद के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और जिम्मेदारियों पर विचार रखे गए। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कला कौशल और विचारों के जरिए विकसित भारत की संकल्पना को प्रस्तुत किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने कहा कि आज का युवा केवल भविष्य का नागरिक नहीं, बल्कि वर्तमान में राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत स्तंभ है। ऐसे आयोजन युवाओं को विचार अभिव्यक्ति, रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के आयोजन में विभागाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, शिक्षा संकाय की सहायक प्राध्यापक डॉ. रश्मि शुक्ला, डॉ. भारती कुलदीप, डॉ. सुनीरा वर्मा, डॉ. अंजू खेस्स, डॉ. प्रीति द्विवेदी, गोविंदमाधव उपाध्याय, राकेश गौतम, डॉ. ललिता साहू, डॉ. सुशीला कुजूर, अनिता यादव, डॉ. विमला सिंह, नितेश यादव, शंकरलाल यादव, कुणाल दास गुप्ता और प्रीति महंत ने सहयोग दिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
