मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना से होंगे बोधगया के दर्शन

कोरबा। मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत कोरबा के तीर्थयात्रियों का जत्था सारनाथ और बोधगया दर्शन के लिए रवाना हुआ। 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक निर्धारित तीर्थयात्रा के लिए नगर निगम के साकेत परिसर स्थित मुख्य प्रशासनिक भवन से वाहन को जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान तीर्थयात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं।

रवानगी कार्यक्रम में नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, हितानंद अग्रवाल, अजय गोंड़ और ममता यादव उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने तीर्थयात्रियों से यात्रा के दौरान धार्मिक स्थलों के दर्शन और अनुभवों का आनंद लेने की कामना की।

इस अवसर पर निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, अरविंद सिंह, कुशल सिंह, भूपेंद्र, संजय भास्कर सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।