सप्तरंग में विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा की रंगीन छटा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कोरबा। आरएसएस नगर क्षेत्र स्थित सेंट विनसेंट पेलोटी स्कूल में वार्षिक उत्सव ‘सप्तरंग’ उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। उत्सव में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी बहुआयामी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भारतीय संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रीय भावनाओं से जुड़े कार्यक्रमों ने आयोजन को आकर्षक बनाया।

कार्यक्रम में पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी नारायण कंवर तथा एसईसीएल सेंट्रल वर्कशॉप के डिप्टी जनरल मैनेजर कमलेश्वर राव अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वार्षिक उत्सव के उद्देश्य और विद्यार्थियों की रचनात्मक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला।

विद्यार्थियों ने मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कला, संस्कृति और देशप्रेम के भावों को जीवंत किया। वार्षिक उत्सव बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर बना।