बालको में 20 जनवरी से संगीतमय श्रीराम कथा,चित्रकूट के लखन महाराज करेंगे रामचरित का वर्णन

श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में 9 दिवसीय आयोजन; कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

बालको नगर। बालको नगर में जनवरी माह में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बनने जा रहा है। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, सेक्टर-5 (स्टेट बैंक के पास) में 20 से 29 जनवरी 2027 तक नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में चित्रकूट धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य श्री लखन महाराज प्रभु श्रीराम की जीवन गाथा, उनके आदर्शों और प्रसंगों का संगीतमय वर्णन करेंगे।

कथा का शुभारंभ 20 जनवरी को दोपहर 3 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से हरि इच्छा तक श्रीराम कथा का वाचन किया जाएगा। आयोजन श्री सिद्धेश्वर हनुमान जी एवं समस्त बालको नगरवासियों के तत्वावधान में किया जा रहा है।

अंतिम दिन हवन और विशाल भंडारा
29 जनवरी को कथा के समापन अवसर पर पूर्णाहुति और हवन होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के धर्मप्रेमी नागरिकों और श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होकर श्रीराम कथा श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

कार्यक्रम संबंधी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7804080060 और 8435778964 पर संपर्क किया जा सकता है।