कोरबा नगर निगम में चार सलाहकार समितियों का गठन, 36 पार्षदों को मिला महत्वपूर्ण दायित्व

कोरबा। नगर पालिका निगम कोरबा में शहर के विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विभिन्न विभागों हेतु सलाहकार समितियों का गठन किया गया है। निगम सभापति एवं अध्यक्ष नूतन सिंह ठाकुर ने छत्तीसगढ़ नगर निगम अधिनियम की धारा 46 के तहत आदेश जारी कर चार विभागों की सलाहकार समितियों में कुल 36 पार्षदों को दायित्व सौंपा है। इन समितियों में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस तथा निर्दलीय पार्षदों को समावेशी रूप से शामिल किया गया है।

उद्यानिकी विभाग सलाहकार समिति में तरुण राठौर, विनम्र तिवारी, बद्री किरण, अनुज जायसवाल, चेतन सिंह मैत्री, श्रीमती चंदाबाई, श्रीमती सीमा कंवर, श्रीमती चंद्रकाली जायसवाल एवं श्रीमती सम्मत कुंवर को सदस्य नियुक्त किया गया है।

जल कार्य विभाग सलाहकार समिति में युगल कैवर्त, पंकज देवांगन, ईश्वर पटेल, कृपाराम साहू, मुकुंद सिंह कंवर, गोपाल कुर्रे, उपेंद्र पटेल, सुभाष राठौड़ एवं बहत्तर सिंह को स्थान दिया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की समिति में निगम की सभी महिला पार्षदों को शामिल कर गठित किया गया है, जिसमें श्रीमती वर्षा वैष्णव, श्रीमती धनश्री साहू, श्रीमती रूबी देवी, श्रीमती प्रभा राठौर, श्रीमती राधाबाई, श्रीमती प्रेमलता बंजारे, श्रीमती सुषमा साहू, श्रीमती सुलोचना यादव एवं श्रीमती मथुरा बाई सम्मिलित हैं।

संस्कृति एवं पर्यटन विभाग सलाहकार समिति में श्रीमती राधा महंत, सुखसागर निर्मलकर, राकेश वर्मा, रामाधार पटेल, रजत खुटे, रामकुमार साहू, श्रीमती सिमरनजीत कौर, श्रीमती सुखविंदर कौर एवं श्रीमती सुनीता चौहान को सदस्य बनाया गया है।

अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप ये सलाहकार समितियां प्रतिमाह बैठक आयोजित कर नगर विकास संबंधी योजनाओं पर महत्वपूर्ण सुझाव एवं अनुशंसाएं देंगी।

इन सुझावों के आधार पर नगर निगम की एमआईसी (मेयर इन काउंसिल) द्वारा विकास कार्यों को अंतिम स्वरूप प्रदान किया जाएगा तथा स्वीकृति दी जाएगी।

इस गठन से कोरबा शहर के सर्वांगीण विकास में पारदर्शिता और समावेशिता बढ़ने की उम्मीद है।