1.87 करोड़ की लागत से 6 वार्डों में 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन, उद्योग मंत्री लखन देवांगन व महापौर संजू देवी राजपूत ने किया शुभारंभ

कोरबा। नगर निगम कोरबा के विभिन्न 6 वार्डों में कुल 1 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से 16 नए विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों का भूमिपूजन रविवार को छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने संयुक्त रूप से किया।

ये कार्य सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और सफाई जैसे बुनियादी सुविधाओं से जुड़े हैं।

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने बहुत कम समय में मोदी की गारंटी को पूरा कर अपना संकल्प निभाया है। सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर उन्होंने विकास कार्यों की गति पर संतोष जताया।


महापौर संजू देवी राजपूत ने नागरिकों को आश्वासन देते हुए कहा कि सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कोरबा को समस्यामुक्त शहर बनाने का हम संकल्पबद्ध हैं।

सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्षों से चली आ रही समस्याएं अब दूर हो रही हैं और लोगों की अपेक्षाएं पूरी की जा रही हैं। विकास की यह रफ्तार आगे भी जारी रहेगी।

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य धनकुमारी गर्ग, पार्षद सुनीता चौहान, नारायण कुर्रे, वर्षा दिनेश वैष्णव, रामगोपाल कुर्रे, रूबी सागर, राधा महंत, नरेंद्र देवांगन, ईश्वर पटेल, उपेंद्र पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री सरजू अजय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।