कोरबा। जिले के सुपर स्पेशियलिटी न्यू कोरबा हॉस्पिटल (NKH) में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए संपूर्ण न्यूरो केयर डिपार्टमेंट का शुभारंभ किया गया है। अब मरीजों को न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी और न्यूरो फिजियोथैरेपी—तीनों अत्याधुनिक सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर और त्वरित उपचार का लाभ मिलेगा।
न्यू कोरबा हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जन डॉ. शिवानी द्वारा दूरबीन (मिनिमली इनवेसिव) तकनीक से स्पाइन सर्जरी की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस आधुनिक पद्धति से बिना बड़े चीरे के ऑपरेशन संभव है, जिससे मरीज को कम दर्द होता है और कुछ ही दिनों में डिस्चार्ज किया जा सकता है। अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं भी उपलब्ध हैं, जहां गंभीर मरीजों को तत्काल विशेषज्ञ उपचार दिया जाता है।
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि न्यूरो संबंधी जटिल सर्जरी के लिए अब कोरबा के मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय, खर्च और मानसिक परेशानी में कमी आएगी तथा जिले में ही उच्चस्तरीय न्यूरो केयर उपलब्ध हो सकेगा।
कोरबा में पहली बार एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी
न्यू कोरबा हॉस्पिटल में कोरबा जिले की पहली एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी सुविधा शुरू की गई है। इस अत्याधुनिक तकनीक में दूरबीन की सहायता से रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन किया जाता है, जिससे मरीज को कम दर्द, जल्दी रिकवरी और कम समय में सामान्य जीवन में लौटने का लाभ मिलता है।
आयुष्मान सहित सभी बीमा सुविधाएं उपलब्ध
NKH में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत संपूर्ण उपचार सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही सभी प्रमुख निजी हेल्थ कार्ड एवं बीमा योजनाएं भी अस्पताल में मान्य हैं।
न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी और फिजियोथैरेपी की अलग-अलग भूमिका
न्यूरोलॉजी दिमाग, रीढ़ की हड्डी और नसों से जुड़ी बीमारियों का दवाओं व जांचों के माध्यम से इलाज करती है।
न्यूरोसर्जरी उन मामलों में आवश्यक होती है, जहां सर्जरी की जरूरत पड़ती है, जैसे ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन ब्लीड, स्लिप डिस्क और स्पाइनल समस्याएं। वहीं फिजियोथैरेपी बीमारी या सर्जरी के बाद मरीज को दोबारा सामान्य जीवन में लौटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
न्यू कोरबा हॉस्पिटल में इन तीनों सेवाओं के एकीकृत रूप से उपलब्ध होने से अब कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को संपूर्ण और उन्नत न्यूरो केयर अपने जिले में ही मिल सकेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















