स्वर्गीय मीना जैन की चतुर्थ पुण्यतिथि पर MJM अस्पताल में कल निःशुल्क ओपीडी सेवाएं

कोरबा। शहर एवं जिले के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. प्रिंस जैन (एमडी) की पूज्य माता एवं पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रदीप जैन की धर्मपत्नी स्वर्गीय मीना जैन की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर मीना जैन मेमोरियल (MJM) अस्पताल द्वारा मानव सेवा का अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर कल MJM अस्पताल में सभी ओपीडी सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क रहेंगी।

नया बस स्टैंड, टीपी नगर स्थित MJM अस्पताल में आयोजित इस विशेष सेवा दिवस के तहत शहर व जिले के मरीजों को जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग (गायनेकोलॉजी) एवं शिशु रोग (पीडियाट्रिक्स) से संबंधित परामर्श व जांच बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई जाएगी।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह निःशुल्क ओपीडी सेवा स्वर्गीय मीना जैन की स्मृति को समर्पित है, जिनके सेवा भाव और मानवीय मूल्यों से प्रेरित होकर यह पहल की जा रही है।

अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी जाएगी।

इस अवसर पर अस्पताल संचालक डॉ. प्रिंस जैन ने कहा कि यह निःशुल्क ओपीडी सेवा उनकी माता की स्मृति में समाज के प्रति एक छोटा सा सेवा प्रयास है। उन्होंने कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

डॉ. जैन ने यह भी बताया कि MJM अस्पताल का उद्देश्य केवल उपचार तक सीमित नहीं, बल्कि आम जनता को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी सोच के तहत भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक व स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।