वीडियो वायरल होने पर दीपका पुलिस ने कार जब्त कर दर्ज किया मामला
कोरबा। चलती कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंटबाजी और हुड़दंग करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दीपका पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
बताया गया कि कोरबा जिले के मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार में सवार युवक जान जोखिम में डालकर स्टंटबाजी कर रहे थे। किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद दीपका थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर वाहन की पहचान कर उसे जब्त किया और स्टंटबाजी में शामिल तीन युवकों को हिरासत में लिया। उनके खिलाफ बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
