कोरबा। दीपका नगर पालिका क्षेत्र में प्रतीक्षा बस स्टैंड के सामने स्वागत द्वार के पास सड़क पर बना गड्ढा वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बन गया है। सड़क का सीमेंटेड हिस्सा टूटने से बने गड्ढे में आए दिन वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। हाल ही में एक नई कार भी अनजाने में गड्ढे में जा घुसी। गनीमत रही कि आसपास कोई राहगीर नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर यह गड्ढा लंबे समय से बना हुआ है। अचानक नजर आने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक संतुलन खो बैठते हैं। रात के समय खतरा और बढ़ जाता है। इसके बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है।
लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल गड्ढे की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि वाहन चालकों को राहत मिले और किसी बड़े हादसे की आशंका टाली जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
