कोरबा। वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब कोरबा के सदस्य श्री रवि पी. सिंह की माता श्रीमती एच. पी. सिंह का 94 वर्ष की आयु में दुःखद निधन हो गया। उनके निधन से परिवारजनों, शुभचिंतकों और पत्रकार जगत में शोक की लहर है।
स्वर्गीय श्रीमती एच. पी. सिंह का अंतिम संस्कार कल प्रातः 11:30 बजे मेनोनाइट चर्च के कब्रिस्तान में किया जाएगा। इससे पूर्व प्रातः 10:30 बजे उनके निवास स्थान अग्रसेन मार्ग, दुरपा रोड, कोरबा से आराधना प्रार्थना के पश्चात अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।
वे अपने पीछे पुत्र रवि पी. सिंह, राजेंद्र पी. सिंह एवं राजकमल राजेश सिंह सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
परिजन, रिश्तेदार एवं परिचितों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















