कोरबा। परिवहन नगर स्थित श्री गुरु हरकिशन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में कल शाम 5:30 बजे वार्षिक उत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
लगभग तीन घंटे तक चले इस समारोह में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज एवं संभाजी महाराज पर आधारित प्रस्तुति, देवों के देव महादेव, हास्य नाटिका, पंजाबी, राजस्थानी, कश्मीरी, छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य सहित नन्हे-मुन्ने बच्चों की रंग-बिरंगी प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें उपस्थित अभिभावकों और दर्शकों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह भाटिया, उपाध्यक्ष सरदार दविंदर सिंह, सरदार सुखविंदर सिंह, सरदार जितेंद्र सिंह, सरदार सतविंदर सिंह, सरदार इंद्राज सिंह, सरदार चरणजीत सिंह, सरदार हरदीप सिंह, सरदार जसपाल सिंह, सरदार सतबीर सिंह भाटिया तथा विद्यालय के प्राचार्य रविन्द्र सिंह सहित समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















