सत्य और न्याय की जीत बताया, प्रदेश भर में प्रदर्शन; भाजपा पर लगाए राजनीतिक प्रताड़ना के आरोप
कोरबा। दिल्ली की एक अदालत द्वारा नेशनल हेराल्ड भ्रष्टाचार मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को राहत मिलने पर कोरबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इसे सत्य की जीत बताते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया, लेकिन भारी पुलिस बल की तैनाती के कारण उन्हें रोक दिया गया।
टीपी नगर चौक से नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े और भाजपा के खिलाफ जमकर नारे लगाए। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी गई थी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि ईडी द्वारा दर्ज एफआईआर को शीर्ष अदालत द्वारा रद्द किया जाना सत्य और न्याय की जीत है।
ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने बताया कि इस मामले में कांग्रेस नेताओं को लंबे समय तक बेवजह परेशान किया गया और प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में इसी तरह के विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए।
प्रदर्शन में पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, श्याम सुंदर सोनी, विकास सिंह, रेखा त्रिपाठी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, गजानंद साहू, दुलेश्वरी सिदार, राकेश पंकज, प्रदीप पुरायणे, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर,बसंत चंद्रा,पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान,पार्षद सुख सागर निर्मलकर, बद्री किरण, अध्योध्या मस्तुल कंवर, अविनाश बंजारे, डॉ. गोपाल कुर्रे, सुभाष राठौर, गीता गभेल, रामगोपाल यादव, पालुराम साहू, रोपा तिर्की, प्रदीप जायसवाल, वीरसाय धनुहार, मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, बुद्धेश्वर चौहान, गिरधरी बरेठ, गणेश दास महंत, रामकुमार राठौर, प्रेमलाल साहू, रमेश वर्मा, कुंजबिहारी साहू, कन्हैया राठौर, गीता महंत, सीमा उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















