कोरबा। मौसम विभाग की चेतावनी साकार हो रही है। पिछले तीन-चार दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है।
दिन में स्थिति सामान्य रहती है, लेकिन शाम ढलते ही तापमान तेजी से गिर रहा है और ठंड बढ़ गई है। इस कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत देने के लिए नगर पालिक निगम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में अलाव की व्यवस्था की है।
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देशन में निगम क्षेत्र के अधिक आवागमन वाले स्थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों सहित 50 से अधिक जगहों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। निगम की विज्ञप्ति के अनुसार, पिछले एक पखवाड़े से इस व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विशेष रूप से रात के समय जरूरतमंदों, राहगीरों और बेघर लोगों को इससे बड़ी राहत मिल रही है।
अलाव की व्यवस्था वाले प्रमुख स्थानों में रेलवे स्टेशन कोरबा, पुराना बस स्टैंड, चिमनीभट्ठा, टीपी नगर चौक, नया बस स्टैंड, स्टेडियम गेट चौक, सीएसईबी चौक, महाराणा प्रताप चौक बुधवारी, नीलाम्बरी चौक, एसपी ऑफिस तिराहा, जैन चौक, निहारिका सुभाष चौक, गुरु घासीदास चौक, मुड़ापार बाजार, घंटाघर, बस स्टैंड बालको, अमरसिंह होटल के पास बालको, परसाभांठा बाजार, एनटीपीसी गेट जमनीपाली, सिंधिया चौक दर्री, सरदार पटेल नगर पेट्रोल पंप, जैलगांव चौक, गेवरा चौक, विकास नगर बाजार के पास तथा इमलीछापर चौक आदि शामिल हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















