डॉ. चरणदास महंत एवं सांसद ज्योत्सना महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों और कोरबा लोकसभा क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रकाश, खुशहाली, आपसी प्रेम और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करे तथा समाज में आपसी भाईचारे और एकजुटता की भावना को मजबूत बनाए।

डॉ. चरणदास महंत एवं श्रीमती ज्योत्सना महंत ने माता लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश से प्रार्थना करते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दीपावली का यह पर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में खुशियों का उजियारा लेकर आए और सभी का जीवन सुखमय एवं मंगलमय बने।