कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा ने प्लास्टिक प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रखी है। बुधवार को सर्वमंगलानगर जोन के अंतर्गत प्रेमनगर क्षेत्र में निगम अमले ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई पान ठेले, जनरल स्टोर और फल दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग का उपयोग करते पाया गया।
निगम अधिकारियों ने नियम का उल्लंघन करने वाले दुकान संचालकों पर तुरंत 1200 रुपये का अर्थदंड लगाया। साथ ही कड़ी चेतावनी दी कि आगे दोबारा ऐसा पाया गया तो इससे अधिक जुर्माना वसूला जाएगा।
दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि वे प्लास्टिक कैरीबैग का उपयोग पूरी तरह बंद करें और पर्यावरण-अनुकूल वैकल्पिक सामग्री जैसे कागज या कपड़े के बैग अपनाएं।
निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देशन में प्लास्टिक कैरीबैग तथा इससे बनी अन्य सामग्रियों के उपयोग और डिस्पोजल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। निगम ने क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखने की भी बात कही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
