डॉ. कुमकुम ने दलित जीवन और उत्थान पर केंद्रित शोध पूरा किया, डॉ. विद्यावती चंद्राकर के मार्गदर्शन में मिली सफलता
कोरबा।कोरबा की डॉ. कुमकुम गुलहरे ने मुंशी प्रेमचंद के साहित्य में दलित जीवन एवं दलित चेतना पर गहन शोध कार्य पूरा कर पीएचडी (Ph.D.) की उपाधि हासिल की है। यह शोध कार्य उन्होंने डॉ. विद्यावती चंद्राकर के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न किया।
डॉ. कुमकुम लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इससे पूर्व कमला नेहरू महाविद्यालय में प्राध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उनके शोध का मुख्य फोकस मुंशी प्रेमचंद के साहित्य के माध्यम से दलित समाज की दयनीय दशा को उजागर करना और समाज में दलित उत्थान के लिए जागरूकता फैलाना है। शोध के जरिए उन्होंने दलित वर्ग के उत्थान के लिए समाज को नई दिशा प्रदान करने का प्रयास किया है।
डॉ. कुमकुम ने कहा कि जैसे डॉ. भीमराव अंबेडकर और सावित्रीबाई फुले ने दलित उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए, उसी क्रम में मुंशी प्रेमचंद ने अपने साहित्य के जरिए समाज में जागरूकता लाने का महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका यह शोध प्रेमचंद के साहित्यिक दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने और दलित साहित्य को नई गहराई प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।
यह शोध न केवल साहित्यिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी दलित चेतना को मजबूत करने और समाज निर्माण में नई दिशा देने वाला साबित होगा। डॉ. कुमकुम का यह प्रयास प्रेमचंद के दलित-केंद्रित साहित्य को समझने का एक नया और प्रभावी माध्यम उपलब्ध कराएगा। उनके इस उपलब्धि पर शिक्षा जगत और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
