रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 11 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस सूची में कई जिलों के कलेक्टरों की जिम्मेदारी बदली गई है, जबकि कुछ महत्वपूर्ण नगर निगम और जिला पंचायत पदों पर भी नई नियुक्तियां हुई हैं।
कोरबा जिला: दंतेवाड़ा के कलेक्टर कुणाल दुदावत को अब कोरबा का नया कलेक्टर बनाया गया है। पूर्व कलेक्टर अजीत वसंत (अजित बसंत) को सरगुजा (अंबिकापुर) का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
बिलासपुर नगर निगम: अपर कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ से प्रकाश कुमार सर्वे को बिलासपुर नगर निगम का नया आयुक्त बनाया गया है।
धमतरी जिला पंचायत: अपर कलेक्टर सुकमा से गजेन्द्र सिंह ठाकुर को धमतरी जिला पंचायत का नया CEO नियुक्त किया गया है।
मंत्रालय: धमतरी की वर्तमान CEO रोमा श्रीवास्तव को मंत्रालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।
अन्य प्रमुख बदलावों में सरगुजा के कलेक्टर भोसकर विलास संदीपन को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। दंतेवाड़ा, बेमेतरा, नारायणपुर और सुकमा जैसे जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।
आदेश के अनुसार, क्रम संख्या 2 से 10 तक के तबादले भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत किए गए हैं। सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों से विकास कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय आएगा।
यह फेरबदल राज्य प्रशासन में नई ऊर्जा लाने के उद्देश्य से किया गया है।

Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















