5 जनवरी 2026 को धीवर समाज का द्वितीय नववर्ष एवं पारिवारिक मिलन समारोह, मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि होंगे

कोरबा। धीवर समाज ट्रस्ट कोरबा द्वारा आगामी 5 जनवरी 2026 को द्वितीय नववर्ष एवं पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम मानिकपुर स्थित जूनियर रिक्रिएशन क्लब (थाना के पीछे) में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश धीवर ने बताया कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य कोरबा शहरी क्षेत्र में रहने वाले धीवर समाज के सदस्यों को एकजुट करना और आपसी भाईचारा बढ़ाना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम, वाणिज्य, उद्योग एवं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन उपस्थित रहेंगे। वहीं, नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत विशिष्ट अतिथि होंगी।

इसके अलावा धीवर समाज महासभा बिलासपुर संभाग के संरक्षक आर. एल. धीवर, अध्यक्ष देवव्रत भीष्म, उपाध्यक्ष जगदीश धीवर, महासचिव वेदप्रकाश धीवर, कोषाध्यक्ष महावीर धीवर सहित अन्य पदाधिकारी और पांचों रेंज अध्यक्ष भी शामिल होंगे।

समारोह में समाज के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही पारिवारिक परिचय सत्र, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं समाजसेवियों का सम्मान और सामूहिक भोज का आयोजन होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश धीवर करेंगे।

सफल आयोजन के लिए ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय हैं। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने समाज को एकजुट एवं सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता जताई है।

अध्यक्ष राजेश धीवर ने सभी स्वजातीय बंधुओं से कार्यक्रम में जरूर शामिल होने की अपील की है।

अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क करे : 9981528179, 9301689200, 9685770038, 9713662266