रायपुर संभाग सह प्रभारी बने डॉ. राजीव सिंह का कोरबा में जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व द्वारा डॉ. राजीव सिंह को रायपुर संभाग का सह प्रभारी नियुक्त किए जाने पर कोरबा में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पाली से कटघोरा, दर्री, सीएसईबी चौक होते हुए भाजपा जिला कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्ण स्वागत अभियान चलाया।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉ. राजीव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। संगठन द्वारा रायपुर संभाग की जिम्मेदारी सौंपी जाना बड़ा विश्वास है और वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी तथा समर्पण के साथ इसे निभाने का प्रयास करेंगे।

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा डॉ. राजीव सिंह को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपना उनके अनुभव, संगठनात्मक कौशल और समर्पण का सम्मान है। उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर एम.आई.सी. सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, लक्की नंदा, सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, जिला आईटी सेल संयोजक अजय चन्द्रा, अमीलाल चौहान, प्रदीप सिंह, उदय श्रीवास्तव, दीपक चावड़ा, सूरज पांडेय, उत्तम जायसवाल और प्रकाश अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।