कोरबा जोन के पांच वार्डों में 1.05 करोड़ से होगा विकास कार्य, मंत्री देवांगन व मेयर ने किया भूमिपूजन

कोरबा। नगर निगम कोरबा जोन के अंतर्गत आने वाले पांच वार्डों में विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से विभिन्न जरूरी कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों में सीसी रोड, कलवर्ट निर्माण सहित अन्य विकास कार्य शामिल हैं।
शुक्रवार को सीतामणी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन एवं मेयर संजू देवी राजपूत ने इन विकास कार्यों का संयुक्त रूप से भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि 13 दिसंबर को प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे हो रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों में अनेक जनहितैषी निर्णय लिए गए हैं तथा पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुशासन स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।

मेयर संजू देवी राजपूत ने कहा कि नगर निगम के सभी 67 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं और राज्य सरकार से पूरा सहयोग मिल रहा है।

कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह ठाकुर, एमआईसी सदस्य उर्वशी राठौर, पार्षद धनश्री साहू, ईश्वर पटेल, राधा महंत, रूबी देवी सागर, सुलोचना यादव, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, परविंदर सिंह, अजय विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद सुफल दास महंत, जगदीश श्रीवास, ईश्वर साहू, ऋतु जायसवाल सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं निगम अधिकारी उपस्थित थे।