कोरबा। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष मनोज चौबे के नेतृत्व में गए मंडल ने प्रमुख मांगों में अनुसूचित क्षेत्र में पदस्थ सभी कर्मचारियों को 13 दिन के आकस्मिक अवकाश के अतिरिक्त 7 दिन और देकर कुल 20 दिन का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करने की मांग की।
इसके अलावा पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक में विकासखंड स्रोत समन्वयक के रिक्त पद पर शीघ्र नियुक्ति, क्षेत्रीय कार्यालय रायगढ़ एवं बिलासपुर से सेवा पुस्तिका का सत्यापन विभागीय स्तर पर कराने, सभी शिक्षकों का जीपीएफ पासबुक संधारित कर कर्मचारियों को पासबुक उपलब्ध कराने सहित अन्य शिक्षक हितैषी मांगें शामिल की गईं।
कलेक्टर ने सभी मांगों पर सकारात्मक विचार करने और समाधान का आश्वासन दिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को भी इसी संबंध में ज्ञापन सौंपा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
