सीसीटीवी में कैद हुई घटना, लाखों का नुकसान; पुलिस ने बोलेरो जब्त की
कोरबा। दीपका क्षेत्र में गेवरा-दीपका-कटघोरा मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने खड़ी कई गाड़ियों को अनियंत्रित बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से पार्किंग में खड़ी मारुति कार, थार सहित कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आई है। राहत की बात यह रही कि घटना के दौरान पार्किंग के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
रेस्टोरेंट संचालक अक्षय सिंह के अनुसार, घटना के समय रेस्टोरेंट के सामने पार्किंग में मारुति कार, थार सहित अन्य वाहन खड़े थे। इसी दौरान तेज गति से आई बोलेरो अनियंत्रित होकर पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। संचालक ने नुकसान लाखों रुपये में होने की बात कही है।
पुलिस ने बोलेरो जब्त की
घटना की सूचना मिलने पर दीपका पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल बोलेरो को जब्त कर लिया। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की परिस्थितियों और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
