हसदेव पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद, सांसद प्रतिनिधि सुनील जैन ने सौंपा ज्ञापन
कोरबा।कुदुरमाल स्थित हसदेव पुल की जर्जर और खतरनाक स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सांसद प्रतिनिधि सुनील जैन ने जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर पुल के नीचे रपटा (वैकल्पिक मार्ग) निर्माण की मांग की है।
नागरिक परिषद की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि कुदुरमाल पुल के ठीक नीचे हसदेव नदी के तल में मिट्टी भराई और आरसीसी ह्यूम पाइप के माध्यम से एक सुरक्षित वैकल्पिक रास्ता बनाया जाए। इससे भारी वाहनों का दबाव पुल पर नहीं पड़ेगा और आम नागरिकों को भी आवागमन में राहत मिलेगी।
सुनील जैन ने जिलाधीश से इस प्रस्ताव पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
