हसदेव ताप विद्युत गृह में संरक्षा सप्ताह सम्पन्न: शून्य दुर्घटना का लिया संकल्प

संरक्षा उपकरणों के उपयोग और नियमों के पालन पर जोर, विजेताओं को मिला पुरस्कार

कोरबा। कोरबा पश्चिम स्थित हसदेव ताप विद्युत गृह (HTPS) में 4 से 9 दिसंबर तक चले औद्योगिक संरक्षा सप्ताह का बुधवार को समापन हो गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “शून्य दुर्घटना” रहा। कारखाना प्रबंधक एके शाह की अध्यक्षता में आयोजित समापन समारोह में संरक्षा उपकरणों के अनिवार्य उपयोग और संरक्षा नियमों की कड़ाई से पालना पर विशेष बल दिया गया।

सप्ताह भर चले कार्यक्रमों में केमिकल व इलेक्ट्रिकल सेफ्टी पर क्विज, व्यवसायजनक रोगों से बचाव और संरक्षा उपकरणों के सही इस्तेमाल पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। अधीक्षण अभियंता (संରक्षा) राजेश बंजारा ने पूरे सप्ताह की गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता विकास उईके, आलोक कुमार रात्रे, राधा पैगवार, सुरेंद्र कुमार, काजल महानंदा और कार्तिक दास महंत को पुरस्कार वितरित किए गए।

मुख्य अभियंता एच.के.सिंह ने सभीअधिकारियों, कर्मचारियों व ठेका श्रमिकों से संरक्षा उपकरणों का हर हाल में उपयोग करने का आह्वान किया।समारोह मेंअतिरिक्त मुख्य अभियंता पी.के.जोशी, के.एन.बी. राव, आर.के. पांडे, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ ए के कुरनाल, महिमा मिंज सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

कारखाना प्रबंधक एके शाह ने कहा कि संरक्षा सिर्फ नियम नहीं, जीवन शैली है। इसे अपनाकर हम अपने साथी कर्मियों और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।