1.60 करोड़ का ऑक्सीजोन लोकार्पित, मंत्री देवांगन बोले: कोरबा की हवा को स्वच्छ और ऑक्सीजन से भरपूर बनाएंगे

पोड़ीबहार बांसबाड़ी उद्यान में भव्य उद्घाटन, लाखों के  विकास कार्यों का भूमिपूजन

कोरबा। शहर को अधिक ऑक्सीजन और हरियाली देने की दिशा में बड़ा कदम! नगर निगम द्वारा पोड़ीबहार मुक्तिधाम के सामने बांसबाड़ी उद्यान में 1.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ऑक्सीजोन का बुधवार को कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने फीता काटकर लोकार्पण किया।

इस मौके पर मंत्री ने पोड़ीबहार और आसपास के वार्डों में प्रस्तावित लाखों रुपये के कई विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। श्री देवांगन ने कहा, “ये सभी कार्य जनता के हित में हैं। गुणवत्ता और समय-सीमा का पूरा ध्यान रखें।

ऑक्सीजोन जैसी परियोजनाएं पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को शुद्ध हवा देंगी और कोरबा को हरा-भरा बनाएंगी।”

महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा, “विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है। हमारा लक्ष्य कोरबा को छत्तीसगढ़ का सबसे स्वच्छ, सुंदर और उन्नत शहर बनाना है।”

कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह ठाकुर,पार्षद अशोक चावलानी,एमआईसी सदस्य अजय गोंड़,ममता यादव, चंद्रकली जायसवाल,राकेश वर्मा, प्रताप सिंह कंवर, पंकज देवांगन, लक्ष्मण श्रीवास, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, अजय विश्वकर्मा, नरेन्द्र पाटनवार, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, कार्यपालन अभियंता एन.के. नाथ, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

ऑक्सीजोन अब सुबह-शाम वॉकिंग और ध्यान के लिए शहरवासियों का नया पसंदीदा स्थल बनेगा।