नए भवन निर्माण और सामाजिक उत्थान पर हुई विशेष चर्चा, समाज के सैकड़ों सदस्य रहे मौजूद
कोरबा। क्षत्रिय राठौर समाज ने सियान सदन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर का जोरदार स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में समाज के नए भवन निर्माण की योजना पर विस्तार से चर्चा हुई साथ ही सामाजिक उत्थान और एकजुटता के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के संरक्षक शिवनारायण राठौर ने की जबकि संचालन अध्यक्ष मनोज राठौर और उपाध्यक्ष अरुण राठौर ने किया। इस मौके पर मनहरण राठौर भठोरा, कृष्णावतार राठौर, विजय राठौर, कमलेश राठौर, रामू राठौर, एडवोकेट मनोज राठौर, संतोष राठौर, विनोद राठौर, शिवा राठौर सहित बड़ी संख्या में पुरुष सदस्य उपस्थित रहे।
महिला विंग में राजेश्वरी राठौर, दीपा राठौर, सुनीता कमलेश राठौर, अनीता पीपीएस राठौर, सुनीता मुकेश राठौर, लक्ष्मी राठौर, संतोषी राठौर, कल्पना राठौर, सरिता राठौर, बबिता राठौर, जयकुमारी राठौर समेत अनेक महिलाएं शामिल हुईं।
समाज के लोगों ने मुकेश राठौर को शॉल-श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मुकेश राठौर ने समाज के नए भवन निर्माण में हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
