कोरबा।रेबीज के बढ़ते खतरे को देखते हुए नगर निगम ने पालतू कुत्तों और बिल्लियों के लिए निशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर दी है। बुधवार को इसका पहला कैंप राजेंद्र नगर के दशहरा मैदान में आयोजित किया गया, जहां मोबाइल मेडिकल यूनिट की मदद से एक ही दिन में 70 पालतू पशुओं को टीका लगाया गया।
चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा कंवर ने बताया कि एंटी-रेबीज टीका पालतू पशुओं को रेबीज से सुरक्षित रखने के साथ ही इंसानों पर हमले या संक्रमण का खतरा भी कम करता है।
उन्होंने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर यह अभियान अब चरणबद्ध तरीके से शहर के सभी वार्डों में चलाया जाएगा।
नगर निगम ने पालतू पशु मालिकों से अपील की है कि वे अपने कुत्तों और बिल्लियों का अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराएं, क्योंकि यह कानूनी रूप से भी आवश्यक है। निगम ने बताया कि अगले कैंप की तारीख और स्थान की सूचना शीघ्र जारी की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

