कोरबा। कटघोरा रोड स्थित दीपका क्षेत्र के श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। पास ही स्थित आईसीआईसीसी बैंक के एटीएम में तैनात सुरक्षा गार्ड ने कार्यालय से धुआँ उठता देखा और तुरंत फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कोरबा-पश्चिम फायर स्टेशन से चार दमकल वाहन मौके पर पहुँचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
हालांकि तब तक कार्यालय में रखे फर्नीचर, कंप्यूटर, दस्तावेज सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।
सौभाग्य से घटना रात के समय हुई और कार्यालय बंद था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में विद्युत शॉर्ट सर्किट को आग का मुख्य कारण माना जा रहा है।
कोरबा-पश्चिम थाना प्रभारी और फायर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँचकर जांच कर रहे हैं। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि आग लगने के सटीक कारण का पता लगाया जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

