कोरबा।कोरबा शहर के जाने-माने कबाड़ व्यवसायी अशरफ मेमन (उम्र करीब 48 वर्ष) सहित तीन लोगों की बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में अशरफ मेमन के अलावा उनके दो साथी भी शामिल हैं। घटना कोरबा शहर के पास स्थित मेमन के फार्म हाउस पर हुई बताई जा रही है।
परिजनों और स्थानीय लोगों ने तीनों की मौत को हत्या करार देते हुए हंगामा किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए न्यू कोरबा अस्पताल ले गए। परिजनों का आरोप है कि इनकी हत्या की गई है और इसमें कुछ करीबी लोग भी शामिल हो सकते हैं।
सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को गंभीरता से लेते हुए बिलासपुर निवासी तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

