जायसवाल महासभा का 5वां राष्ट्रीय महाधिवेशन 13-14 दिसंबर को शिरडी (महाराष्ट्र) में, कोरबा-कटघोरा से 257 सदस्य होंगे शामिल

कोरबा। भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा का पांचवां राष्ट्रीय महाधिवेशन 13 और 14 दिसंबर को महाराष्ट्र के पवित्र नगरी शिरडी में आयोजित किया जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से हजारों सदस्य इस महाधिवेशन में भाग लेंगे।

महासभा के राष्ट्रीय सचिव विनोद जायसवाल ने बताया कि कोरबा जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से कुल 257 सदस्य शिरडी पहुंच रहे हैं। ये सदस्य बस और निजी वाहनों से रवाना हो चुके हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सहायक निर्वाचन अधिकारी रामगोपाल डिक्सेना ने बताया कि दो दिवसीय इस राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रथम दिन (13 दिसंबर) सभी राज्यों के कार्यकारी अध्यक्ष, महासचिव, महिला एवं युवा समिति के प्रतिनिधि अपनी-अपनी इकाइयों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय का पूरा ब्यौरा रखा जाएगा तथा नए पदाधिकारियों के निर्वाचन से जुड़ी जरूरी चर्चाएं होगी।

दूसरे दिन (14 दिसंबर) अध्यक्ष सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों का निर्वाचन पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव का उद्बोधन होगा।

यह उद्बोधन समाज की एकता, अखंडता और आगे की दिशा तय करने में मील का पत्थर साबित होगा।

महासभा के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और समाज को मजबूत बनाने की अपील की है।