1.60 करोड़ की लागत से पोड़ीबहार उद्यान में बना ऑक्सीजन जोन, 80 ई-रिक्शा भी स्वच्छता दीदियों को हरी झंडी दिखाकर सौंपेंगे
कोरबा। औद्योगिक शहर कोरबा में बढ़ते वायु प्रदूषण और श्वसन रोगियों की परेशानी को देखते हुए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) के तहत पोड़ीबहार उद्यान में 1 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से शहर का पहला ‘ऑक्सी रिच जोन’ (Oxygen Rich Zone) तैयार किया गया है।
11 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन इसका विधिवत लोकार्पण करेंगे। इसी कार्यक्रम में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए खरीदे गए 80 नए ई-रिक्शा को भी हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता दीदियों को सौंपा जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत करेंगी। सभापति नूतन सिंह ठाकुर, मेयर इन काउंसिल सदस्य, सभी पार्षदगण और अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि ऑक्सीजन जोन नागरिकों विशेषकर अस्थमा और श्वसन रोगियों के लिए राहत का बड़ा केंद्र बनेगा। यहां बड़ी संख्या में ऑक्सीजन देने वाले पेड़-पौधे लगाए गए हैं, जिससे क्षेत्र में शुद्ध हवा की मात्रा कई गुना बढ़ जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

