“स्वयंभू अध्यक्ष बनकर कर रहे मनमानी” साहू समाज का गिरजा साहू पर गंभीर आरोप

31 लाख की आय-व्यय, कुरीतियों को बढ़ावा और नियम उल्लंघन का दावा; नया ‘जिला कोरबा महानगर साहू संघ’ गठित

कोरबा।जिला साहू संघ कोरबा में आंतरिक विवाद गहराते हुए सामने आया है। संघ के अध्यक्ष गिरधारी साहू ने गिरजा साहू पर स्वयंभू अध्यक्ष होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे नियमावली का उल्लंघन कर रहे हैं, समाज में कुरीतियों को बढ़ावा दे रहे हैं और आर्थिक मनमानी के भी दोषी हैं।

प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान गिरधारी साहू के साथ रविन्द्र साहू, पद्मिनी साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे। बताया गया कि गिरजा साहू ने केवल 21 लोगों के आधार पर स्वयं को अध्यक्ष घोषित कर लिया, जबकि 303 आजीवन सदस्यों को दरकिनार कर दिया गया। इसके चलते समाज में असंतोष बढ़ा है।

31 लाख आय-व्यय, पर विकास नहीं समाज का आरोप

गिरधारी साहू ने आरोप लगाया कि गिरजा साहू ने 31 लाख रुपये के आय-व्यय का दावा किया, लेकिन समाज के विकास संबंधी किसी भी कार्य में इसका उपयोग नहीं किया गया।

समाज सदस्यों ने बताया कि झगरहा में साहू समाज के लिए प्रस्तावित भूमि को भी गिरजा साहू ने “जरूरत नहीं” बताते हुए आगे की प्रक्रिया रोक दी।

यह भी आरोप है कि

मनमाने ढंग से नए आजीवन सदस्यों के नाम जोड़े गए

निष्पक्ष चुनाव प्रभावित किए गए

विभिन्न प्रकरणों का निपटारा कर जुर्माना राशि की वसूली की गई

लगातार प्रदेश साहू संघ को शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई

इसके चलते समाज ने अब नए संगठन के गठन का निर्णय लिया है।

जिला कोरबा महानगर साहू संघ का गठन

विवाद से अलग नई राह बनाते हुए समाज ने जिला कोरबा महानगर साहू संघ का गठन किया है। नई कार्यकारिणी इस प्रकार है

संरक्षक: गिरधारी लाल साहू, धनीराम साहू

अध्यक्ष: मनकराम साहू

कार्यवाहक अध्यक्ष: बालाराम साहू

उपाध्यक्ष: श्रीमती पद्मिनी साहू, बद्रीप्रसाद साहू

संगठन सचिव: मदनगोपाल साव

सचिव: पुनीराम साव

कोषाध्यक्ष: मुन्ना साहू

सलाहकार/मीडिया प्रभारी: रवीन्द्र साहू

समाज ने कहा कि नया संगठन जिले में एकता, पारदर्शिता और समाजहित को प्राथमिकता के साथ काम करेगा।