कोरबा। महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ लिंग आधारित हिंसा को जड़ से खत्म करने के लिए जिला प्रशासन व महिला एवं बाल विकास विभाग ने 16 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान चलाया। नवा बिहान की टीम ने इस अभियान को धरातल पर उतारा।
कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अधिकारी बसंत मिंज, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी गजेंद्र देव सिंह, संरक्षण अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक रत्ना नामदेव, जेंडर विशेषज्ञ तुलेश्वर दुबे एवं चाइल्ड लाइन स्टॉफ ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय अधंरीकछार, कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, कन्या छात्रावास तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक पीडब्ल्यूडी स्कूल कोरबा में कार्यक्रम आयोजित किए।
कार्यक्रम में बच्चों को गुड टच-बैड टच, चाइल्ड लाइन 1098, मातृछाया, पालना केंद्र जैसी सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जैसी योजनाओं से बालिकाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की बात कही गई।
बच्चों ने भाषण, वाद-विवाद और नारा प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता बालिकाओं को पुरस्कृत भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि बालिकाओं को इतना सशक्त बनाया जाएगा कि समाज में लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ खुद ही माहौल बने और हिंसा करने वालों को डर सताने लगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

