कोरबा/हरदीबाजार। जिले में अवैध धान की आवक और भंडारण पर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में तहसील हरदीबाजार के ग्राम नूनेरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 190 कट्टी (लगभग 82 क्विंटल) अवैध धान जप्त किया है।
अनुभागीय अधिकारी पाली रोहित सिंह के नेतृत्व में नायब तहसीलदार पाली और हल्का पटवारी की टीम ने सोमवार रात करीब 8:30 बजे गुप्त सूचना पर छापेमारी की।
मौके पर एक पिकअप वाहन में 70 कट्टी धान लोड मिला, जबकि मनोज किराना स्टोर, नूनेरा के गोदाम में 120 कट्टी धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया।
टीम ने कुल 190 कट्टी धान जप्त कर गोदाम को सील कर दिया तथा विधिवत पंचनामा बनाकर धान सुपुर्द किया गया।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध धान परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

