बांकीमोंगरा में राशन- पानी- लाइट- सफाई ठप: विपक्षी पार्षदों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, सीएमओ को सौंपा 5 – सूत्रीय ज्ञापन

बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में मूलभूत सुविधाओं की बदइंतजामी को लेकर विपक्षी पार्षदों ने मंगलवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को पांच सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा।

मुख्य मांगें:
नए व लंबित राशन कार्ड बनाने में हो रही देरी को तुरंत दूर करना
पूरे नगर में पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करना
मुख्य चौक सहित सभी वार्डों की खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक करना
कचरा उठाव व सफाई व्यवस्था को नियमित व प्रभावी बनाना
अन्य स्थानीय समस्याओं का त्वरित निराकरण

नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो विपक्षी पार्षद उग्र आंदोलन करेंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद तेजप्रताप सिंह, रूबी गुप्ता, राकेश अग्रवाल, राजकुमार मिश्रा, तालिका साहू, संदीप डहरिया, हेमंत साहनी, इंद्रजीत बिंझवार, केशव नाहक सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विपक्ष का कहना है कि सत्तापक्ष इन बुनियादी मुद्दों को लगातार अनदेखा कर रहा है, जिससे आम नागरिक परेशान हैं।