कोरबा-दीपका। एसईसीएल दीपका विस्तार परियोजना में वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा के तहत विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ निरीक्षण दल के प्रमुख महेंद्र पाल सिंह (जमुना कोतमा क्षेत्र) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर दीपका क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय मिश्रा, महाप्रबंधक (संचालन) संजीव कुमार, खान प्रबंधक उमेश कुमार, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी श्री सरोता, सुरक्षा अधिकारी आर.सी. मृधा और वर्कमैन इंस्पेक्टर राजकुमार राठौर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लक्ष्मण दास वैष्णव ने स्वागत गीत और सरजू रत्नाकर ने सुरक्षा गीत प्रस्तुत कर वातावरण को प्रेरणादायी बनाया। सुरक्षा जागरूकता पर आधारित नाटक ‘सेफ्टीमेन’ की प्रस्तुति ने कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बढ़ाया। निर्देशक रामेश्वर आदित्य ने स्वयं मुख्य भूमिका निभाते हुए यह संदेश दिया कि खदानों में कार्य के दौरान सुरक्षा उपायों का पालन अत्यंत आवश्यक है। नाटक के मंचन में सुरक्षा अधिकारी आर.सी. मृधा, सेफ्टी ऑफिस स्टाफ सौरभ, विमल और विजय का विशेष योगदान रहा।
पूरे कार्यक्रम का संचालन पंकज पाठक ने किया। कार्यक्रम में विनोद यादव, लक्ष्मण दास वैष्णव, प्रदीप कुमार गुप्ता, सरजू रत्नाकर, सत्य प्रकाश मिश्रा, किशोर रहंगडाले, राजेश राजपूत, आविष्कार, आकाश राम, पंकज पाठक, श्रीमती मधु राजपूत, श्रीमती रुबीना, श्रीमती रोशनी सिंह एवं श्रीमती अनीता दुबे सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

