पथर्रीपारा में 25 लाख के विकास कार्यों का श्रम मंत्री ने किया भूमिपूजन

कोरबा। नगर निगम के वार्ड 20 पथर्रीपारा क्षेत्र में शनिवार को श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने लगभग 25 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। प्रस्तावित कार्यों में विभिन्न इलाकों में सीसी रोड निर्माण तथा महर्षि वाल्मीकि आश्रम परिसर में 10 लाख रुपये की लागत से टॉयलेट एवं बाथरूम निर्माण शामिल हैं।

मंत्री देवांगन ने कहा कि शहर के प्रत्येक क्षेत्र का संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पथर्रीपारा सहित अन्य वार्डों में भी आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजूदेवी राजपूत ने की, जबकि सभापति नूतन सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि रहे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, नरेन्द्र देवांगन, चन्द्रलोक सिंह, अजय सिंह गोंड़, ममता यादव, पंकज देवांगन, प्रताप सिंह कंवर, राकेश वर्मा, मण्डल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, प्रफुल्ल तिवारी, निगम अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।