कोरबा। जिले में अवैध रूप से भंडारित धान और वनोपज पर रोक लगाने प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी कड़ी में गुरसिया और पचरा क्षेत्र में संयुक्त जांच दल ने व्यापक कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में धान और चार गुठली जब्त की है।
गुरसिया क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान व्यापारी भरत अग्रवाल के गोदाम से 108 बोरी धान और 132 बोरी चार गुठली बिना किसी वैध दस्तावेज के पाई गई। वहीं व्यापारी मोहनलाल अग्रवाल की दुकान से भी 30 बोरी चार गुठली जब्त की गई। मंडी अधिनियम के तहत सभी सामग्री जब्त कर ली गई है और आगे की कार्रवाई तक व्यापारियों की सुपुर्दगी में रखी गई है।
इसी तरह, ग्राम पंचायत पचरा में किराना दुकान संचालक चारुदत्त जायसवाल के गोदाम में 135 बोरी यानी लगभग 54 क्विंटल धान बिना वैध दस्तावेज के भंडारित मिला। संयुक्त जांच दल ने यहां भी मंडी अधिनियम के अनुसार आवश्यक जब्ती की कार्रवाई की।
प्रशासन की यह संयुक्त कार्रवाई जिले में अवैध धान भंडारण और वनोपज से जुड़ी अनियमितताओं पर लगाम लगाने की दिशा में एक प्रभावी कदम मानी जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

