कोरबा-करतला। जनपद पंचायत करतला के सरपंच संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मूलभूत 15वें वित्त एवं वर्ष 2020-21-22 की रेत रॉयल्टी की लंबित राशि तत्काल जारी करने की मांग की है। सरपंचों ने बताया कि जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई, नलकूप मरम्मत, बोरिंग, विद्युत सुधार जैसे आवश्यक कार्य इन्हीं मदों की राशि से संपादित होते हैं, लेकिन पिछले कई महीनों से राशि नहीं मिलने के कारण पंचायतों के दैनिक व विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ गए हैं।
ज्ञापन में बताया गया कि रेत रॉयल्टी की राशि भी प्रभावित ग्राम पंचायतों को अब तक नहीं मिली है, जिससे संबंधित पंचायतों का विकास और अवसंरचना कार्य रुक गया है।
सरपंच संघ ने कहा कि फंड के अभाव में ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है, वहीं पंचायतों पर कार्य न हो पाने को लेकर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है।
सरपंच संघ ने कलेक्टर से लंबित राशि जल्द जारी किए जाने की मांग की है ताकि रुके हुए विकास कार्य पुनः शुरू हो सकें और पंचायतों का नियमित संचालन सुचारू रूप से हो सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















