कोरबा। बालको थाना क्षेत्र के बेलगिरि बस्ती के पास सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अधिवक्ता संतोष दास मानिकपुरी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। वाहन चालक घटना के बाद फरार हो गया।
सूचना मिलते ही बालको पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।
मिलनसार स्वभाव और शांत व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले अधिवक्ता संतोष दास मानिकपुरी की अचानक हुई मौत से कोरबा बार एसोसिएशन सहित पूरे अधिवक्ता समुदाय में गहरा शोक है। परिजनों व मित्रों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बार एसोसिएशन ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















