कोरबा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 19 और 20 दिसंबर को सुबह 9 बजे से विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोरबा क्रमांक 01 में किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में महिलाओं और बालिकाओं के लिए कुल 10 खेलों को शामिल किया गया है, जिनमें एथलेटिक्स (100 मी., 400 मी.), तवा फेंक, खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कुश्ती, बास्केटबॉल, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग तथा रस्साकसी शामिल हैं।
प्रतियोगिता दो आयु वर्गों 9 से 18 वर्ष और 19 से 35 वर्षमें आयोजित की जाएगी। विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं से इन दोनों आयु वर्गों के प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी व टीमें जिला स्तरीय आयोजन में हिस्सा लेंगी। साथ ही, संबंधित खेलों के सक्रिय जिला खेल संघों की टीमें भी प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगी।
प्रतिभागी खिलाड़ियों का विवरण निर्धारित पंजीयन प्रपत्र के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। विभाग ने अधिकाधिक महिला व बालिका खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















